[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर ब्लॉक को सुप्रीम फाउंडेशन ने उपलब्ध करवाई कंप्यूटर बस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर ब्लॉक को सुप्रीम फाउंडेशन ने उपलब्ध करवाई कंप्यूटर बस

बीदासर ब्लॉक को सुप्रीम फाउंडेशन ने उपलब्ध करवाई कंप्यूटर बस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ की ओर से बीदासर ब्लॉक के लिए कंप्यूटर बस उपलब्ध करवाई गई। कंप्यूटर बस को जसवंतगढ़ से विधिवत पूजा-पाठ के बाद बीदासर ब्लॉक के लिए रवाना किया गया बीदासर पहुंचने पर विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधियों एवं बीदासर परिवार की ओर से बस का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कंप्यूटर बस के बीदासर पहुंचने के अवसर पर पीएम श्री धापू देवी चोरड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीबीईओ प्रेमरतन शर्मा, संस्था प्रधान अशोक बबेरवाल, सुरेश जानू, धर्मचंद गुससाईवल, अंकित शर्मा, अजय शर्मा, संदीप कुमार एवं आनंद साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पूजा-पाठ के साथ किया गया रवाना

जसवंतगढ़ से कंप्यूटर बस को सुप्रीम फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में पूजा-पाठ कर बीदासर ब्लॉक के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी श्री महावीर प्रसाद तापड़िया, ज्योति प्रसाद तापड़िया, माधव प्रसाद तापड़िया, भगवती प्रसाद तापड़िया, हरिप्रसाद तापड़िया, रानी देवी, रचना राठी, प्रमोद तापड़िया, डॉ. पायल वर्मा, कमल किशोर डागा, मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा, समन्वयक दीपक कौशिक एवं योगेश कुमार सिंगोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान

कंप्यूटर बस के माध्यम से बीदासर ब्लॉक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए यह पहल उपयोगी साबित होगी, जिन्हें कंप्यूटर एवं डिजिटल संसाधनों तक नियमित पहुंच नहीं मिल पाती। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सुप्रीम फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में कंप्यूटर बस के माध्यम से विद्यार्थियों तक तकनीकी शिक्षा पहुंचाना शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रभावी कदम है। सुप्रीम फाउंडेशन की यह पहल बीदासर ब्लॉक के विद्यार्थियों को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और उन्हें तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles