[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जिला प्रमुख और प्रधान बनाने पर मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जिला प्रमुख और प्रधान बनाने पर मंथन

पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जिला प्रमुख और प्रधान बनाने पर मंथन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर स्थित वार रूम में बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी चिरंजीवी राव और पीसीसी सचिव मुस्ताक खान सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चुनावी तैयारियों के लिए संगठनात्मक समन्वय, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनाने और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला सह प्रभारी मुस्ताक खान, पीसीसी समन्वयक प्रद्युम्न सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार, पूर्व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, एससी विभाग अध्यक्ष मेवाराम मेघवाल, आरजीपीआरएस जिला अध्यक्ष हरिराम बाना और अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में चुनाव प्रबंधन और टिकट वितरण में पारदर्शिता लाने के साथ स्थानीय नेताओं की सहमति से उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की गई। इसके लिए संभाग और जिला स्तर पर प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। बीकानेर जिले की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता चिरंजीवी राव और पीसीसी सचिव मुस्ताक खान को सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं के डर से स्थानीय निकाय चुनाव कराने से कतरा रही है। उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Related Articles