[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद मिलाद-उन-नबी पर रक्तदान कर दिया इंसानियत का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलाद-उन-नबी पर रक्तदान कर दिया इंसानियत का संदेश

ईद मिलाद-उन-नबी पर रक्तदान कर दिया इंसानियत का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ टीपू खान के नेतृत्व में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद बाबू खान मंत्री, इस्लाम खान, मोहसिन खान और हमीद खान रिसालदार सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज में भाईचारे व मानवता का संदेश देता है।

आसिफ टीपू खान ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का संदेश इंसानियत, भाईचारे और सेवा से जुड़ा है। इस अवसर पर किया गया रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। रक्तदाताओं द्वारा दिया गया रक्त अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।

Related Articles