[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशामुक्ति केंद्र से दो दर्जन लोग भागे:खेतों में ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा, कई के पैरों में नहीं थीं चप्पलें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

नशामुक्ति केंद्र से दो दर्जन लोग भागे:खेतों में ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा, कई के पैरों में नहीं थीं चप्पलें

नशामुक्ति केंद्र से दो दर्जन लोग भागे:खेतों में ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा, कई के पैरों में नहीं थीं चप्पलें

सादुलपुर : सादुलपुर थाना क्षेत्र के धानोठी तिराहे पर संचालित एक नशामुक्ति केंद्र से बुधवार को करीब दो दर्जन लोग एकजुट होकर बाहर निकल गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के केंद्र से भागने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। भागते समय लोगों ने कथित तौर पर ‘आजादी’ के नारे भी लगाए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई लोग केंद्र से निकलकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नशामुक्ति केंद्र से निकलने के बाद ये लोग खेतों के रास्ते भागने लगे। धानोठी और दुमकी गांव के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब संदिग्ध वेशभूषा में लोगों को भागते हुए देखा तो उन्हें चोर-उचक्का समझ लिया। ग्रामीणों ने पीछा कर कुछ लोगों को पकड़ लिया।

इसके बाद नशामुक्ति केंद्र के संचालक मौके पर पहुंचे और पकड़े गए लोगों को वापस केंद्र में ले गए। हालांकि, बताया जा रहा है कि कुछ लोग ग्रामीणों की पकड़ में नहीं आए और अज्ञात स्थानों की ओर निकल गए। भागने वालों में कई लोगों के पैरों में चप्पल तक नहीं थीं।

कई वर्षों से संचालित है केंद्र

बुधवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक, धानोठी छोटी के तिराहे पर यह नशामुक्ति केंद्र पिछले कई वर्षों से संचालित है। यहां मुख्य रूप से आसपास के हरियाणा क्षेत्र के लोगों को नशे की लत छुड़ाने के लिए रखा जाता है।

सीसीटीवी फुटेज में भागते दिखे लोग

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में केंद्र से लोगों के एक साथ बाहर निकलने और भागने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

Related Articles