[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के रतन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन में मांवडा ने हासिल की जीत, विजेता-उप विजेता टीमों को मिलेगा नगद पुरस्कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के रतन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन में मांवडा ने हासिल की जीत, विजेता-उप विजेता टीमों को मिलेगा नगद पुरस्कार

पाटन के रतन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:उद्घाटन में मांवडा ने हासिल की जीत, विजेता-उप विजेता टीमों को मिलेगा नगद पुरस्कार

पाटन : पाटन क्षेत्र के रतन नगर में बुधवार को तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने आए हुए अतिथियों का मालार्पण कर स्वागत किया। युवा नेता महेश गुर्जर ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मांवडा ने हासिल की जीत

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मांवडा और झालरा के बीच खेला गया। मांवडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन का स्कोर खड़ा किया और रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सुंदर लाल सैनी, सत्यवीर यादव, महेश भेड़ी, कमल सैनी, कालूराम सोनी, कल्याण यादव, नरेंद्र सैनी, पवन भेड़ी, विक्रम यादव, कृष्ण सैनी, गोपाल सैनी, जितेंद्र सैनी और सुनील सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles