नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव लड़ेगी माकपा:रणनीति पर की चर्चा, संयुक्त कमेटी बनाई
नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव लड़ेगी माकपा:रणनीति पर की चर्चा, संयुक्त कमेटी बनाई
नीमकाथाना : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी की बैठक नीमकाथाना कार्यालय में कॉमरेड कैलाश सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी नगरपालिका चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया और कुछ प्रत्याशियों के नाम भी तय किए गए।
भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा
तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी ने बताया-बैठक में पिछली जनहित आंदोलनों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और भाजपा को हराने का संकल्प लिया। इसमें जिला और नगरपरिषद में जीत हासिल करने, किसानों की जमीन के मुद्दे और सामाजिक विभाजन जैसे विषयों पर भी बात हुई।
संयुक्त कमेटी बनाई गई
नीमकाथाना नगरपालिका में पार्षद चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। बाकी उम्मीदवारों के चयन के लिए गोपाल सैनी, रतन सिंघल, रामावतार लांबा, ओमप्रकाश सैनी, कैलाश सोनी और विनयप्रकाश सैनी की एक संयुक्त कमेटी बनाई गई है।
बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के तारानगर चूरू में 21 से 23 अगस्त तक हुए राज्य सम्मेलन में कॉमरेड कैलाश सामोता थोई को राजस्थान राज्य कमेटी सदस्य चुने जाने पर बधाई दी गई। माकपा जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
ये रहे मौजूद
बैठक में गोपाल सैनी, ओमप्रकाश यादव, कैलाश सामोता, रतन सिंघल, रोशन लाल गुर्जर, रामावतार लांबा, ओमप्रकाश सैनी, कैलाश सोनी, विक्रम यादव, केदार संतोषी, बलबीर यादव और शिवराम लांबा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2335159


