[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाहिता की मौत पर अस्पताल में पीहर पक्ष का प्रदर्शन:ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

विवाहिता की मौत पर अस्पताल में पीहर पक्ष का प्रदर्शन:ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप

विवाहिता की मौत पर अस्पताल में पीहर पक्ष का प्रदर्शन:ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप

रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में बुधवार को 29 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के सास, ससुर और देवर सहित अन्य लोगों पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

देर शाम पुलिस द्वारा मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो सकी। पीहर पक्ष के अनुसार होल्याका बास निवासी टीना देवी (29) की शादी करीब चार साल पहले लिखमा का बास बाय निवासी राजकुमार जाखड़ से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष टीना को ताने देता था और उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था।

परिजनों ने बताया कि 25 अगस्त को भी टीना के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट से बचने के लिए वह घर से बाहर निकली, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे वापस घर के अंदर ले गए और फिर मारपीट की।

चोट छिपाने के लिए जलाने का आरोप

पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट में आई चोटों को छिपाने के लिए टीना को जला दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए रींगस के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।

पति और ससुर हिरासत में लिए

मामले की सूचना पर डीएसपी राजेश कुमार जांगिड़ और सदर खाटूश्यामजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक परिजनों से समझाइश की, लेकिन वे गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लिया। शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई।

विधायक भी पहुंचे अस्पताल

प्रदर्शन की सूचना पर खंडेला विधायक सुभाष मील भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की और डीएसपी राजेश जांगिड़ से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाने को कहा। समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम छह बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

डीएसपी जांगिड़ ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की करीब दो साल की बेटी है। मृतका का पति उदयपुर में साइबर क्राइम पुलिस में नौकरी करता बताया गया है।

Related Articles