अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:निकाय चुनाव से पहले हरियाणा सीमा पर कार्रवाई, मेहाड़ा पुलिस ने पकड़ा
अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:निकाय चुनाव से पहले हरियाणा सीमा पर कार्रवाई, मेहाड़ा पुलिस ने पकड़ा
मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निकाय चुनावों के मद्देनजर हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में विशेष निगरानी के दौरान की गई।
चुनाव के कारण विशेष टीम का गठन किया
थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि निकाय चुनावों के चलते पुलिस हरियाणा सीमा से लगे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई की सूचना मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने एक विशेष टीम का गठन किया।
गठित टीम ने 2 अगस्त को बांसियाल से कुडी की ढाणी जाने वाले रास्ते पर बलबीर निवासी ढाणी बड़ियाला तन बांसियाल को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी बलबीर से पूछताछ में सामने आया कि उसने यह अवैध देशी कट्टा अजय उर्फ धौलू निवासी ढाणी राजाला तन बांसियाल से लिया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित हथियार सप्लायर अजय कुमार उर्फ धौलू को भी गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2334745


