[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहलवान अनुज गुर्जर का सम्मान:वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर माधोगढ़ में अभिनंदन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

पहलवान अनुज गुर्जर का सम्मान:वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर माधोगढ़ में अभिनंदन

पहलवान अनुज गुर्जर का सम्मान:वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर माधोगढ़ में अभिनंदन

बबाई : बबाई उपतहसील की नई कोठी माधोगढ़ पंचायत में पहलवान अनुज गुर्जर का सम्मान किया गया। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सम्मान निजी शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। निजी स्कूल परिवार ने बताया कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करने में वे हमेशा अग्रणी रहते हैं। उनका मानना है कि जब तक समाज में ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान और सत्कार नहीं होगा, तब तक समाज अपनी सोच को सकारात्मक नहीं रख पाएगा। इस कार्यक्रम में माधोगढ़ के दयाराम, डॉ. बहादुरमल, कैप्टन नत्थूराम, हंसराज, एडवोकेट विजय कुमार जांगिड़, इंद्राज, छाजूराम, टोनी पंवार और अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Related Articles