मोबाइल गुम होने के बाद खाते से निकले 19,600 रुपए:सिम बंद कराने में देरी होने का साइबर ठगों ने उठाया फायदा, पुलिस ने 5 हजार रुपए होल्ड कराए
मोबाइल गुम होने के बाद खाते से निकले 19,600 रुपए:सिम बंद कराने में देरी होने का साइबर ठगों ने उठाया फायदा, पुलिस ने 5 हजार रुपए होल्ड कराए
चूरू : चूरू शहर के वार्ड 30 निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके बैंक खाते से 19,600 रुपए निकाल लिए गए। यह घटना मोबाइल गुम होने के बाद सिम बंद कराने में हुई देरी के कारण हुई। साइबर ठगों ने इस देरी का फायदा उठाते हुए सक्रिय सिम का दुरुपयोग किया और पीड़ित के खाते से रकम निकाल ली।
कोतवाली थाना के साइबर डेस्क इंचार्ज सुनील कुमार धायल ने बताया कि पीड़ित ने मोबाइल गुम होने के बाद सिम बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन सिम तुरंत बंद नहीं हो पाई। इसी दौरान ठगों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपए होल्ड करवा दिए हैं। शेष राशि के संबंध में जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333427


