रतनगढ़ में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े:कमरों का सामान बिखेरा, मालिक के मुंबई से आने पर होगा सामान का आकलन
रतनगढ़ में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े:कमरों का सामान बिखेरा, मालिक के मुंबई से आने पर होगा सामान का आकलन
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी का प्रयास हुआ। अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरों का सामान बिखेर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना वार्ड 12 स्थित खाडिया बास में दीपक शर्मा के मकान में हुई। दीपक शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनके मकान में भंवरलाल दर्जी किराएदार के रूप में रहता है, जो घटना के समय मकान बंद कर बाहर गया हुआ था।
सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर दो कमरों के ताले तोड़े और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरों ने एक गोदरेज अलमारी को भी खंगाला। सुबह मकान का दरवाजा टूटा हुआ मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही रतनगढ़ थाना के हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार चोरी हुए सामान का सही आकलन मकान मालिक के मुंबई से लौटने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19



Total views : 2333437


