[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जागरण में व्यवस्थापक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार:चंदे के 1.40 लाख रुपए छीनकर ले गए थे, पुलिस ने किया खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

जागरण में व्यवस्थापक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार:चंदे के 1.40 लाख रुपए छीनकर ले गए थे, पुलिस ने किया खुलासा

जागरण में व्यवस्थापक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार:चंदे के 1.40 लाख रुपए छीनकर ले गए थे, पुलिस ने किया खुलासा

रतनगढ़ : रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कादिया में 15 अगस्त को जागरण के दौरान व्यवस्थापक से मारपीट और एक लाख 40 हजार रुपए छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव कादिया निवासी संदीप जाट (27), अमित जाट (30), भंवरलाल जाट (27) और ध्रुव सिंह राणा (20) शामिल हैं। इन सभी पर मारपीट और रुपए छीनने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 15 अगस्त की रात गांव कादिया के शक्ति माता मंदिर में आयोजित जागरण के दौरान हुई थी। गांव के वीरेंद्र सिंह राजपूत (33) को जागरण के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। देर रात गांव के ही अमित जाट, संदीप जाट, बबलू जाट और ध्रुव राणा एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने वीरेंद्र सिंह राजपूत को खींचकर मंदिर से बाहर निकाला और लाठी-सरियों से उसके साथ मारपीट की।

जब वीरेंद्र सिंह ने शोर मचाया, तो गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। जाते समय आरोपियों ने मंदिर के लिए एकत्रित चंदे की राशि एक लाख 40 हजार रुपए भी छीन लिए। 16 अगस्त को इन आरोपियों ने वीरेंद्र सिंह और प्रत्यक्षदर्शियों के साथ दोबारा मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles