[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरावली की पहाड़ियों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, सुखतलाई धाम में हुआ भव्य रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अरावली की पहाड़ियों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, सुखतलाई धाम में हुआ भव्य रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा

महंत रामसकल दास महाराज व डॉ. योगश्री नाथ के पावन सानिध्य में संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, संगीतमय सुंदरकांड पाठ पर झूमे श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे की सुरम्य अरावली पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ सुखतलाई धाम में मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुखतलाई धाम के महंत रामसकल दास महाराज एवं योगेश्वर सिद्ध पीठ कोतवाल के महंत डॉ. योगश्री नाथ महाराज के पावन सानिध्य में देवाधिदेव महादेव का भव्य एवं विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ महादेव का अभिषेक
पंडित श्रीकांत महाराज के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने शास्त्रोक्त पद्धति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य संपन्न करवाया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद, शक्कर एवं पंचामृत से अभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। अनुष्ठान के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरी अरावली पहाड़ियां गुंजायमान हो उठीं।

रुद्राभिषेक से मिलती है मानसिक शांति: महंत रामसकल दास
समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कोट बांध साध्वी योग श्री महाराज ने कहा कि भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। रुद्राभिषेक अनुष्ठान से न केवल व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भ्रातृभाव का संचार भी होता है।

संगीतमय सुंदरकांड व महाप्रसादी का वितरण
कार्यक्रम के दौरान श्रीबालाजी सुंदरकांड समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर महादेव का अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई। इसके पश्चात महंत रामसकल दास महाराज के कर-कमलों से श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।

कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में दिनेश शर्मा शाकंभरी, ललित सोनी, रमाकांत मित्तल, विकास योगी, शिवम बंसल, जितेंद्र बंशीवाला, महेंद्र टेलर, डॉ. रोहिताश, डॉ. राकेश, डॉ. नेहा, डॉ. जाबिर, पूनम, सीमा, दीपक, सुनील, हेमंत सैनी, बंसीधर सैनी सहित सैकड़ों भक्त, स्थानीय शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles