चूरू में CPL का भव्य समापन: जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स ने जीता खिताब, 5 लाख रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित
बच्चों ने सवाल-जवाब प्रतियोगिता में लिया हिसेठानी के जोहड़े पर उमड़ा हजारों क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब, अलग-अलग राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा | मुख्य अतिथि रहे तनवीर खानस्सा, नात-ए-पाक से बांधा समां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सेठानी के जोहड़े पर आयोजित चूरू प्रीमियम लीग (CPL) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फ्लडलाइट्स की रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। टूर्नामेंट में राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से आई टीमों ने भी हिस्सा लिया, जिसके चलते CPL ने टेनिस बॉल क्रिकेट के बड़े मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई।
फाइनल मुकाबले में जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स चूरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय किशोर-11 को 27 रन से हराकर CPL कप अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 5 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2.50 लाख रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।
नागेश वाडेकर की तूफानी पारी ने पलटा मैच
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स ने निर्धारित 10 ओवर में 164 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नागेश वाडेकर ने महज 29 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि नवीन हुड्डा ने 15 गेंदों पर 36 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय किशोर-11 की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। कृष्णा सातपुते ने 25 गेंदों पर 59 रन और मुन्ना शेख ने 11 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 27 रन दूर रह गई। इस तरह जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स ने 27 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर CPL की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
खिलाड़ियों पर बरसी पुरस्कारों की सौगात
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनवीर खान ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया।
- विजेता: होटल जायका एंड फ्रेंड्स गारमेंट्स चूरू — ₹5 लाख + ट्रॉफी
- उपविजेता: विजय किशोर-11 — ₹2.50 लाख + ट्रॉफी
- तीसरा स्थान: सियारा-11 झुंझुनूं — ₹51 हजार + ट्रॉफी
- चौथा स्थान: केके कंस्ट्रक्शन चूरू — ₹51 हजार + ट्रॉफी
- मैन ऑफ द सीरीज: केतन महात्रे — मोटरसाइकिल + चांदी की बॉल
- बेस्ट बॉलर: परवीन श्रीकंडे — इलेक्ट्रिक स्कूटी
- बेस्ट बैट्समैन: नागेश वाडेकर — इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फाइनल मैन ऑफ द मैच: नागेश वाडेकर — ट्रॉफी

हजारों दर्शकों ने बढ़ाया रोमांच
रात के समय फ्लडलाइट्स में खेले गए मुकाबलों का रोमांच देखने के लिए सेठानी के जोहड़े पर हजारों दर्शकों की भीड़ जुटी। चौकों-छक्कों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार CPL ने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ राजस्थान और दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का अवसर प्रदान किया है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनवीर खान के साथ एडवोकेट सुरेश कल्ला, इमरान खान, आसिफ खान, एडवोकेट नासिर खान, सलीम खान जैनाण, जाबीर खान, अल्ताफ खान पितीसर, विक्की, साजिद खान, राकेश शर्मा, हनुमान प्रसाद सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कमेंट्री रिजवान भीचरी और मुन्ना शेख बिहार ने की।

बच्चों को भी मिले पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि बच्चों के पुरस्कार डॉ. अख्तर खान, स्टे रिलैक्स्ड फिजियोथैरेपिस्ट हॉस्पिटल, नई सड़क चूरू की ओर से दिए गए। समापन अवसर पर आयोजक आथुना मोहल्ला टीम ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333421


