[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 : आक्षेप (ऑब्जेक्शन) पूर्ति की अंतिम तिथि 31 अगस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 : आक्षेप (ऑब्जेक्शन) पूर्ति की अंतिम तिथि 31 अगस्त

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 : आक्षेप (ऑब्जेक्शन) पूर्ति की अंतिम तिथि 31 अगस्त

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2026 के लिए पात्र आवेदकों से स्कूटी हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच के दौरान जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों अथवा अन्य जरूरी जानकारियों की कमी पाई गई है, ऐसे आपत्तिग्रस्त आवेदनों की आक्षेप (ऑब्जेक्शन) पूर्ति की अंतिम तिथि 15 अगस्त से बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि आवेदक अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से स्कूटी योजना पोर्टल पर लॉगिन कर अपने आवेदन में दर्ज आपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपत्ति से संबंधित सूचना आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी गई है।

उन्होंने आपत्तिग्रस्त आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अपने आवेदन में दर्ज आपत्तियों की जांच करें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन अपलोड कर आपत्ति पूर्ति करें।

Related Articles