सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर जोर
सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर जोर
सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों की सूची एवं संबंधित सूचनाओं को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पहुंच मार्ग, पेयजल, बिजली, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी भी कमी की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को देकर समयबद्ध समाधान करवाने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों की पहचान, आपसी समन्वय और मतदान दिवस पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि ने नगर निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित चुनाव में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिकारियों से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने का आह्वान किया गया। इस दौरान राजेंद्र दुबे, मुनेश कुमार एवं रवि गौड़ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331473

