नगर परिषद चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, टिकट के दावेदारों में बढ़ी हलचल
नगर परिषद चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, टिकट के दावेदारों में बढ़ी हलचल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। गली-मोहल्लों से लेकर चाय की थड़ियों तक संभावित प्रत्याशियों और सभापति पद के दावेदारों को लेकर राजनीतिक गुणा-भाग शुरू हो गया है। सामान्य सभापति सीट को लेकर बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों वर्गों में अपने-अपने कयास लगाए जा रहे हैं।
टिकट को लेकर दावेदारों में खींचतान
दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट पाने के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधने के साथ ही स्थानीय स्तर पर गुटीय राजनीति भी तेज हो गई है। हर गुट अपने समर्थक को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटा है। टिकट नहीं मिलने पर संभावित बगावत और भीतरघात को लेकर भी पार्टियों में चिंता बनी हुई है।
स्थानीय चेहरों और युवाओं को टिकट की मांग
शहर के लोगों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार स्थानीय, सक्रिय और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठ रही है। मतदाता पार्टी से अधिक प्रत्याशी की छवि और उसके पिछले कामकाज को महत्व देने की बात कह रहे हैं।
सड़क, पानी और सफाई होंगे प्रमुख मुद्दे
चुनावी चर्चाओं में शहर की बुनियादी समस्याएं भी प्रमुखता से शामिल हैं। टूटी सड़कें, जलभराव, सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों को लेकर मतदाता संभावित प्रत्याशियों के कामकाज का आकलन कर रहे हैं।
आगामी दिनों में राजनीतिक दलों की ओर से टिकटों की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर में चल रही चर्चाएं प्रचार और चुनावी मुकाबले में बदलने लगेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331489

