[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करेगी इंसानियत एकता सेवा समिति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करेगी इंसानियत एकता सेवा समिति

जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करेगी इंसानियत एकता सेवा समिति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : श्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से पुरानी सड़क स्थित गोयल हॉस्पिटल के पास स्वागत एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। समिति उपाध्यक्ष प्रिंसिपल आवेश कुरैशी ने बताया कि समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों द्वारा जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान राहगीरों और जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को फल, बिस्किट, नमकीन और पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। कुरैशी ने बताया कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के अमन, शांति, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles