[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तनवीर खान ने शहर-गांव का किया सघन दौरा, सुनीं जनसमस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तनवीर खान ने शहर-गांव का किया सघन दौरा, सुनीं जनसमस्याएं

बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलभराव और बेरोजगारी के मुद्दे उठे; कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तनवीर खान ने सोमवार को चूरू शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सुबह अपने निवास पर ग्रामीणों से मुलाकात के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, शहरी नागरिक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बिजली-पानी और सड़कों की समस्याएं छाईं

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट और खराब सड़कों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। ग्रामीणों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी लोगों ने समस्याएं बताईं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी तथा सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के अभाव का मुद्दा सामने आया।

शहर में जलभराव और सफाई व्यवस्था का मुद्दा

शहरी क्षेत्र के लोगों ने जलभराव, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और खराब स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी समस्याएं तनवीर खान के सामने रखीं। इसके अलावा युवाओं और महिलाओं ने बढ़ती महंगाई तथा रोजगार के सीमित अवसरों को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की।तनवीर खान ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन

जनसंपर्क के साथ तनवीर खान ने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को समझें और कांग्रेस की नीतियों एवं मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर स्थानीय समीकरणों और जमीनी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

तनवीर खान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रही है। आगामी चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी तथा जनता से जुड़े मुद्दे ही उसकी प्राथमिकता होंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया और उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles