[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूधाम में मासिक मेले की व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूधाम में मासिक मेले की व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

खाटूधाम में मासिक मेले की व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले के मद्देनजर जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत रविवार को खाटूधाम पहुंचे। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के निर्देश दिए।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को मंदिर एवं मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे और सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर जिले में खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। अधिकारियों ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Related Articles