जिला स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, करीब 100 प्रतिभाएं सम्मानित
जिला स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, करीब 100 प्रतिभाएं सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली जाट समाज की करीब 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जनहितैषी संस्था सिरोही एवं जाट छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश जाखड़ ने की। मुख्य अतिथि जगपाल सिंह बैरवा एवं खेताराम बुरड़क सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने तथा अपनी उपलब्धियों से समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329491


