भारत विकास परिषद ने मनाया लहरिया उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
भारत विकास परिषद ने मनाया लहरिया उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत विकास परिषद, चूरू शाखा की ओर से सब्जी मंडी स्थित श्री मरदा महासती मंदिर में लहरिया उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई। मरदा परिवार की ओर से सभी सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
शाखा संयोजिका शशि चंदेल ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए भारत विकास परिषद की सेवा, संस्कार, संपर्क, समर्पण और सहयोग की गतिविधियों की जानकारी दी। विनीता शर्मा और महिमा शर्मा ने सावन के गीत-भजनों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजिका रमा नवहाल के नेतृत्व में लोक नृत्य, सामूहिक गीत, सोलह शृंगार और लहरिया साड़ी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं माया जोशी ने परिवार में प्रेम, संवाद, संस्कार और समन्वय के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम में मंजू पारीक, मधुबाला गौड़, मंजू शर्मा, विजया पारीक, अनुराधा खेड़ा, सुषमा शर्मा सहित मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुसुम चोटिया ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329498


