बारिश की आस में युवक का अनूठा संकल्प, खेतों में हरियाली लौटने तक नहीं पहनेंगे चप्पल
बारिश की आस में युवक का अनूठा संकल्प, खेतों में हरियाली लौटने तक नहीं पहनेंगे चप्पल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : क्षेत्र में बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और पशुपालकों की चिंता के बीच कस्बे के युवक योगेश शर्मा ने अनूठा संकल्प लिया है। योगेश ने तय किया है कि जब तक आसपास के खेतों में अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे।
योगेश शर्मा ने बताया कि बारिश की कमी से फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ पशुओं के लिए चारे और पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि उनका संकल्प किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अच्छी बारिश की कामना और किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र में जल्द अच्छी बारिश होने, खेतों में हरियाली लौटने और किसानों के खुशहाल होने की कामना की।
योगेश के इस संकल्प की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे किसानों के प्रति संवेदनशीलता और एकजुटता का उदाहरण बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2329391


