[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, हजारों युवाओं ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, हजारों युवाओं ने दी बधाई

गायों की सेवा के लिए 5,100 रुपए की सहयोग राशि, आगामी पालिका चुनाव को लेकर युवाओं से किया संवाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हारून खत्री का जन्मदिन शनिवार रात खत्री विला में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मूल रूप से 15 अगस्त को जन्मदिन होने के बावजूद निजी व्यस्तताओं के चलते समारोह का आयोजन 22 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे और हारून खत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह की शुरुआत केक काटकर हुई। इस दौरान गौरक्षक विक्की दुधवा भी अपनी टीम के साथ अतिथि के रूप में पहुंचे। हारून खत्री ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं विक्की दुधवा ने केक काटकर खत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

गायों की सेवा के लिए 5100 रुपए की सहयोग राशि

जन्मदिन समारोह के दौरान हारून खत्री ने गायों की सेवा के लिए गौरक्षक विक्की दुधवा को 5,100 रुपए की सहयोग राशि भेंट की। खत्री की इस पहल की मौजूद लोगों ने सराहना की। विक्की दुधवा ने सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए उनका आभार जताया।

युवाओं की भीड़ से दिखा उत्साह

समारोह में कस्बे के युवाओं की बड़ी भीड़ रही। युवाओं से संवाद करते हुए हारून खत्री ने आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कहा कि अब जनता को तय करना है कि कस्बे को विकास की दिशा में आगे ले जाना है या विनाश की ओर।

खत्री ने कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा नगरपालिका अध्यक्ष बनने का अवसर देती है तो युवाओं के लिए कस्बे में बेहतर खेल मैदान विकसित करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंद और असहाय परिवारों के खातों में अपने निजी फंड से एक-एक हजार रुपए की सहायता देने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि सेठ रामगोपाल जटियां अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अच्छे चिकित्सकों को लाने और आवश्यक जांच मशीनें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

बोले- पहले से बेहतर तरीके से करेंगे विकास

हारून खत्री ने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर विकास कार्यों के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास किया। भविष्य में अवसर मिला तो कस्बे के विकास के लिए पहले से बेहतर तरीके से काम किया जाएगा।कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने खत्री को भरोसा दिलाया कि वे कस्बे के विकास के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।अंत में हारून खत्री ने जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और अतिथियों का आभार जताया। समारोह देर रात तक उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा।

Related Articles