[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में निकाय चुनाव का मतगणना केंद्र बदला:मास्टर भंवरलाल कॉलेज में होगी मतगणना, अब तक 150 से ज्यादा लोगों ने ली एनओसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में निकाय चुनाव का मतगणना केंद्र बदला:मास्टर भंवरलाल कॉलेज में होगी मतगणना, अब तक 150 से ज्यादा लोगों ने ली एनओसी

सुजानगढ़ में निकाय चुनाव का मतगणना केंद्र बदला:मास्टर भंवरलाल कॉलेज में होगी मतगणना, अब तक 150 से ज्यादा लोगों ने ली एनओसी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार नगर परिषद से एनओसी लेने, जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने और पार्टियों की टिकट पाने के लिए भागदौड़ करते नजर आ रहे हैं। परिषद में शुक्रवार को लोगों की भीड़ नजर आई। अभी तक 150 से ज्यादा लोगों ने एनओसी ली है। इधर, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

मास्टर भंवरलाल कॉलेज में होगी मतगणना

पिछली बार के चुनाव में चुनाव संबंधी कार्य और मतगणना राजकीय जाजोदिया स्कूल में हुए थे, लेकिन पिछले साल हुए जलभराव के बाद यहां स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए शुक्रवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के दौरे के बाद मास्टर भंवरलाल गर्ल्स कॉलेज को मतगणना स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। ये कॉलेज शहर से बाहर है, लेकिन सभी तरह की सुविधाएं होने के कारण इसे चुनाव संबंधी कार्यों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

भाजपा का चुनाव प्रचार आज होगा शुरू

भाजपा का चुनाव प्रचार शनिवार को विजय संकल्प रैली के साथ शुरू होगा। मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने बताया कि शहर के स्टेशन रोड पर तेरापंथ सभा भवन में कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा होगी। जिसमें नगर परिषद में बोर्ड बनाने को लेकर कार्यकर्ता संकल्प लेंगे।

Related Articles