चिड़ावा मुख्य डाकघर रविवार को भी खुलेगा:रक्षाबंधन के लिए मिलेगी राखी बुकिंग की सुविधा
चिड़ावा मुख्य डाकघर रविवार को भी खुलेगा:रक्षाबंधन के लिए मिलेगी राखी बुकिंग की सुविधा
चिड़ावा : चिड़ावा मुख्य डाकघर रक्षाबंधन के पावन पर्व के मद्देनजर रविवार, 23 अगस्त को खुला रहेगा। डाक विभाग ने दूर-दराज बैठे भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए ये विशेष व्यवस्था की है। इस दिन डाकघर में विशेष रूप से राखी बुकिंग का कार्य किया जाएगा। यह निर्णय जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बहनों को अपनी राखी भेजने में कोई असुविधा न हो।
डाक विभाग के अधिकारी सत्येंद्र कुमार मीणा ने बताया कि रविवार के अवकाश के बावजूद बुकिंग सेवा चालू रखने का उद्देश्य त्योहार के दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। मीणा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर अपनी राखी बुक करवाएं। इससे ये सुनिश्चित हो सकेगा कि रक्षाबंधन से पूर्व लिफाफे गंतव्य तक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाए जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2327709


