घांघू के ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की मांग, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
घांघू के ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की मांग, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती गांव घांघू में करीब दो माह पहले हुई श्रीचंद जाट की हत्या का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने हत्यारों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार घांघू निवासी श्रीचंद जाट पुत्र कुनणाराम जाट की 22 जून की रात अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उनका शव गांव में शराब ठेके के पास लाखाऊ जाने वाली बाईपास सड़क किनारे मिला था। मामले में 23 जून को सदर थाना चूरू में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने 26 जून को मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। करीब दो माह बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर मामले में तेजी से जांच कर हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327654


