[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे रोकने दुर्घटना संभावित स्थलों पर होगी प्रभावी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सड़क हादसे रोकने दुर्घटना संभावित स्थलों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

सड़क हादसे रोकने दुर्घटना संभावित स्थलों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों और अवैध कटों को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने, सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने को कहा। धोद चौराहा, सांवली सर्किल, नानी चौराहा सहित अन्य स्थानों पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

उन्होंने लोहिया रिसोर्ट व सिमारला मोड़ के पास अवैध कट बंद कराने, बगड़ी तिराहे पर साइन बोर्ड लगाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बावड़ी के पास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा बाल वाहिनी चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर लगाने को भी कहा।

बैठक में शहर के प्रमुख जाम स्थलों, हाथ ठेलों से होने वाले यातायात अवरोध और अवैध टैक्सियों पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने नगर पालिका व पुलिस विभाग को परकोटा क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर सात दिन में यातायात सुधार की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

Related Articles