सादुलपुर में सेव से भरा ट्रक पलटा, 242 पेटियां गायब:ट्रांसपोर्टर ने जानबूझकर गाड़ी पलटाने का लगाया आरोप, 8 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज
सादुलपुर में सेव से भरा ट्रक पलटा, 242 पेटियां गायब:ट्रांसपोर्टर ने जानबूझकर गाड़ी पलटाने का लगाया आरोप, 8 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज
सादुलपुर : सादुलपुर के सिद्धमुख बाईपास रोड पर सेव से भरी एक कैंटर गाड़ी पलट गई। यह गाड़ी हिमाचल प्रदेश की पाराला मंडी से चेन्नई भेजी जा रही थी। हादसे के बाद गाड़ी में लदी 506 पेटियों में से 242 पेटियां गायब मिलीं। ट्रांसपोर्टर ने गाड़ी मालिक और चालकों सहित कई लोगों पर मिलीभगत कर माल गायब करने और जानबूझकर गाड़ी पलटाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया – दर्ज मामले के अनुसार, ट्रांसपोर्टर त्रिलोक सिंह ने 13 अगस्त को सरवरपुर, फतेहाबाद निवासी गौरीशंकर पुत्र भागाराम से पाराला मंडी हिमाचल से चेन्नई तक 506 पेटी सेव पहुंचाने का सौदा 1 लाख 15 हजार रुपए किराए में तय किया था। हरियाणा के पंचकूला निवासी त्रिलोक सिंह ने यह शिकायत सिद्धमुख थाने में दर्ज कराई है।
14 अगस्त को रवाना हुई थी गाड़ी
जानकारी के अनुसार- 14 अगस्त को सेव की पेटियां कैंटर में भरकर 30 हजार रुपए का अग्रिम भाड़ा लेकर गाड़ी चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गौरीशंकर ने जयप्रकाश के जरिए गाड़ी चेन्नई भेजने की बात कही थी। बाद में गौरीशंकर ने खुद स्वीकार किया कि उसके स्तर पर देरी हुई और लेन-देन को लेकर गलतफहमी में यह घटना हुई। इसके बाद थाने में आपसी बातचीत के बाद गाड़ी को माल सहित आगे भेजा गया था।
देर रात मिली गाड़ी पलटने की सूचना
इसके कुछ समय बाद ट्रांसपोर्टर को सूचना मिली कि देर रात सिद्धमुख बाईपास रोड पर सेव से भरी गाड़ी पलट गई है। जब उन्होंने गाड़ी मालिक और चालक जयप्रकाश से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके फोन नहीं उठे। इसके बाद वे सिद्धमुख पहुंचे, जहां कैंटर सड़क पर पलटी हुई मिली। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि मौके पर गाड़ी में 506 पेटियों में से सिर्फ 264 पेटियां ही मिलीं, जबकि 242 पेटियां गायब थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाड़ी मालिक लीलूराम, चालक गौरीशंकर, चालक जयप्रकाश, गौरीशंकर का भांजा रमेश, कालू ठेकेदार, गाड़ी मालिक का पुत्र और 5-6 अन्य लोगों ने आपसी मिलीभगत कर माल खुर्द-बुर्द किया और नुकसान पहुंचाने की नीयत से जानबूझकर गाड़ी पलटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325874

