[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामपुरा बास में बीकानेर संभाग स्तरीय 19 वर्षीय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामपुरा बास में बीकानेर संभाग स्तरीय 19 वर्षीय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

छह जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन हो रही प्रतियोगिता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : रामपुरा बास स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन बीकानेर संभाग स्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर और झुंझुनूं जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन समारोह नत्थुराम शर्मा, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी बीकानेर के आतिथ्य, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी के सान्निध्य और समंदर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सूंडा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच खेल मुकाबले होंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपीचंद डूडी, नोडल अधिकारी सोमदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य फारुक खान, पीईईओ दूधवा मीठा, संजीव रामपुरा बास, सरपंच रणजीत श्योराण, कुंभसिंह राठौड़, पर्यवेक्षक भवानी शंकर, मुख्य निर्णायक संत कुमार शर्मा सहित ग्रामीण एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Related Articles