[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पौधरोपण से ‘रन फॉर वोट’ तक, बिसाऊ में मतदाता जागरूकता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पौधरोपण से ‘रन फॉर वोट’ तक, बिसाऊ में मतदाता जागरूकता अभियान

‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम में 21 पौधे लगाए, कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर मतदान का संदेश दिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ। आगामी चुनावों को लेकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगरपालिका बिसाऊ की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एवं नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय मतदान जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुए।

20 अगस्त को नगरपालिका कार्मिकों ने ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर 21 पौधे लगाए। पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया गया।

इसके बाद 21 अगस्त को नगरपालिका की ओर से ‘रन फॉर वोट’ का आयोजन किया गया। इसमें नगरपालिका कार्मिकों ने भाग लेकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया और आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

अभियान के दौरान नागरिकों से मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी मानते हुए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। नगरपालिका की पहल के माध्यम से संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मत जरूरी है और मतदान में भागीदारी सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles