[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनिक कल्याण ऑफिस में तोड़फोड़ पर कार्रवाई की मांग:पूर्व सैनिक ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ की थी मारपीट, मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैनिक कल्याण ऑफिस में तोड़फोड़ पर कार्रवाई की मांग:पूर्व सैनिक ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ की थी मारपीट, मामला दर्ज

सैनिक कल्याण ऑफिस में तोड़फोड़ पर कार्रवाई की मांग:पूर्व सैनिक ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ की थी मारपीट, मामला दर्ज

चिड़ावा : चिड़ावा में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में एक पूर्व सैनिक द्वारा तोड़फोड़ और बदसलूकी का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर पूर्व सैनिकों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व सैनिकों ने इस संबंध में एसडीएम किरणपाल और थानाधिकारी लक्ष्मीचंद को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व सार्जेंट विक्रम सिंह ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर वीरांगना, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और अन्य स्टाफ के साथ बदतमीजी और झगड़ा किया।

पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोपी पूर्व सैनिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सरपंच शीशराम डांगी ओजटू, महावीरसिंह, शेरसिंह नेहरा, जयवीरसिंह, गिरवरसिंह, हरलाल सिंह डांगी, दलीपसिंह, जयसिंह, सुलतान सिंह, विरेंद्रसिंह और प्यारेलाल सहित कई अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे।

Related Articles