निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद, स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण
निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद, स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने शुक्रवार को रतनगढ़ में चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस थाने में अधिकारियों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना, निगरानी व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई।
सुराणा ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय महाविद्यालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम संग्रहण केंद्र और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास, बिजली और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना के निर्देश दिए।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखने पर जोर दिया। बैठक में एसडीएम मिथिलेश, डीवाईएसपी इनसार अली, तहसीलदार प्यारेलाल, ईओ भवानी व्यास, थानाधिकारी संदीप विश्नोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325523


