पिलानी में बिना खुदाई सड़क निर्माण का विरोध:विद्याविहार पालिका के वार्ड 1 में बन रही सड़क, लोग बोले- मकानों के लेवल नीचे हो जाएंगे
पिलानी में बिना खुदाई सड़क निर्माण का विरोध:विद्याविहार पालिका के वार्ड 1 में बन रही सड़क, लोग बोले- मकानों के लेवल नीचे हो जाएंगे
पिलानी : पिलानी विद्याविहार नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में सड़क निर्माण को लेकर वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया है। लोगों का कहना है कि यदि मौजूदा सड़क के ऊपर ही नई सड़क बनाई जाती है, तो मकानों का लेवल सड़क से नीचे हो जाएगा, जिससे बारिश के दौरान जल निकासी समेत कई अन्य समस्याएं पैदा होने की आशंका है।
वार्डवासियों ने बताया- क्षेत्र के कई मकानों को पहले ही तीन बार ऊंचा उठाया जा चुका है। मौजूदा सड़क पर दोबारा निर्माण से मकानों का स्तर फिर नीचे हो जाएगा। लोगों ने सड़क निर्माण की वर्तमान प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले पुरानी सड़क को हटाया जाए और फिर नए सिरे से सड़क का स्तर निर्धारित किया जाए। उनका कहना है कि बिना उचित लेवल का ध्यान रखे पुरानी सड़क के ऊपर नई सड़क बनाने से भविष्य में वार्डवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि मौजूदा सड़क को हटाकर उचित स्तर पर नई सड़क नहीं बनाई जाती है, तो वे निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। विकास कार्य महत्वपूर्ण हैं, लेकिन निर्माण के दौरान आसपास के मकानों और जल निकासी की व्यवस्था का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।
सड़क निर्माण का विरोध करने वालों में ईश्वर सिंह, जगदीश सैनी, सीताराम सैनी, दिनेश सैनी, मोतीलाल सैनी, विकास सैनी, विनय सैनी, निशांत पापटान, रिछपाल सैनी, सुरेश सैनी, पप्पू सैनी, सज्जन सैनी, सुमित सैनी, सुनीता, मंजू, अंजू, प्रदीप झाझड़िया, राकेश सैनी और सुभाष सैनी सहित कई अन्य वार्डवासी शामिल थे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सड़क के स्तर और मकानों की ऊंचाई का तकनीकी आकलन करने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325477


