[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ककराय में पौधारोपण के नाम पर अतिक्रमण के आरोप:खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ककराय में पौधारोपण के नाम पर अतिक्रमण के आरोप:खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ककराय में पौधारोपण के नाम पर अतिक्रमण के आरोप:खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी के ककराय गांव के खेल मैदान में पौधारोपण के नाम पर गड्ढे खोदने और अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने और खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।

ग्रामीण संजय मीणा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे युवाओं ने बताया- ककराय का खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं द्वारा नियमित रूप से खेल अभ्यास के लिए उपयोग किया जाता है। विशेष रूप से सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा यहां दौड़ का अभ्यास करते हैं।

खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

पौधारोपण के नाम गड्ढे खोदने के आरोप

युवाओं के लिए मैदान में बनाए गए दौड़ ट्रैक पर कथित तौर पर पौधारोपण के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं। इन गड्ढों के कारण दौड़ ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे अभ्यास करने वाले युवाओं को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

युवाओं का कहना है कि वे पौधारोपण के विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनकी मांग है कि पौधरोपण इस तरह किया जाए जिससे खेल मैदान और दौड़ ट्रैक की उपयोगिता प्रभावित न हो। उन्होंने ज्ञापन में प्रशासन से खेल मैदान की स्थिति का मौका निरीक्षण करवाने, अतिक्रमण हटाने और दौड़ ट्रैक को पूर्व स्थिति में बहाल कराने की मांग की।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने युवाओं से ज्ञापन लेकर उनकी समस्याओं को सुना और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर राजवीर मीणा, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, पवन कुमार, कपिल, मनोज कुमार, रोहित, अंकित, सचिन, लोकेश, रामकिशन, तुलसीराम, रामसिंह, महेंद्र कुमार, प्रशांत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles