कलेक्ट्रेट में कुत्ते से बचने कैंटीन-कोर्ट की तरफ भागे लोग:वकील के हाथ पर झपटा, मजदूर बदहवास होकर जमीन पर लेटा; कुत्ते की मौत
कलेक्ट्रेट में कुत्ते से बचने कैंटीन-कोर्ट की तरफ भागे लोग:वकील के हाथ पर झपटा, मजदूर बदहवास होकर जमीन पर लेटा; कुत्ते की मौत
झुंझुनूं : झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में आवारा कुत्ते ने लोगों पर हमला कर दिया। जो सामने आता उसके पीछे पड़ जाता और झपट कर काट लेता। कुत्ता ने किसी के हाथ पर काटा तो किसी के पैर में दांत गड़ा दिए। हमले में कुल 5 लोग जख्मी हुए हैं। इसमें वकील, पुलिसकर्मी, मजदूर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
घटना में लोगों को घायल करने के बाद कुत्ता भी कलेक्ट्रेट परिसर में ही मर गया। परिषद् की टीम ने उसे मोड़ा पहाड़ क्षेत्र में दफनाया। पूरी घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। इस घटना से पूरे परिसर में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को तत्काल राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
वकील के हाथ-पैर पर काटा
वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह ने बताया- मैं सुबह करीब 10 बजे एसीजेएम कोर्ट की ओर जा रहे था। इसी दौरान कुत्ते ने पीछे से हमला कर दिया। बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो कुत्ते ने उनके हाथ और जांघ पर काट लिया। इसके बाद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां हाथ पर 2 टांके लगाए गए।

मजदूर पर भी झपटा
सिंह ने बताया- परिसर में बजरी छानने का काम कर रहे परशुराम पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने परसनाराम की कोहनी पर काट लिया। इसके अलावा एक सरकारी कर्मचारी, एक पुलिसकर्मी और कैंटीन के पास काम कर रहे अन्य मजदूर भी कुत्ते के हमले की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता जिस भी व्यक्ति के सामने आया, उस पर हमला कर दिया।
कैंटीन और कोर्ट की तरफ भागे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोगों ने दुकानों, कार्यालयों और कोर्ट परिसर में शरण ली। कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट-कचहरी परिसर में कामकाज भी प्रभावित हुआ।
कुत्ते की भी मौत हुई
नगर परिषद के सब इंस्पेक्टर अली हसन खान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि हमला करने के कुछ समय बाद ही कुत्ते की परिसर में मौत हो गई। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने शव को हटाकर मोड़ा पहाड़ क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से दफना दिया।
झुंझुनूं बार के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय ओला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बावजूद शहर में आवारा कुत्तों और अन्य आवारा पशुओं की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नगर परिषद और प्रशासन ने ठोस कदम उठाए होते तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323510


