[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण जिला बैठक आज 21 अगस्त को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण जिला बैठक आज 21 अगस्त को

भाजपा नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण जिला बैठक आज 21 अगस्त को

झुंझुनूं : जिला मिडिया प्रभारी ललित जोशी ने बताया भाजपा कार्यकर्ताओं की नगर निकाय चुनाव को लेकर 21 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 12.30 बजे मुनि आश्रम झुंझुनूं में जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुल्हरी की अध्यक्षता में होगी। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नव नियुक्त जिला संगठन प्रभारी कमल सिखवाल, सह प्रभारी मुकेश गोयल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजस्थान एवं झुंझुनूं जिला मीडिया प्रभारी महिपाल महला रहेंगे। अपेक्षित श्रेणी की इस बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, निकाय प्रभारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला कार्यकारिणी, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व चेयरमैन, प्रवासी, निकाय संयोजक एवं निकाय सह संयोजक आदि मौजूद रहेंगें।

Related Articles