चारियां गांव का मोती बना “एलियन स्टार”, एक रील को मिले 18 करोड़ से ज्यादा व्यूज
चारियां गांव का मोती बना "एलियन स्टार", एक रील को मिले 18 करोड़ से ज्यादा व्यूज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : किसी सख्स में अगर कोई प्रतिभा हो, तो उसे संसाधनों की कमी बाहर आने से रोक नहीं सकती। आवश्यकता बस केवल सतत प्रयास और सच्ची लगन की है। ऐसा ही कर दिखाया है सुजानगढ़ के निकटवर्ती गांव चारियां के 14 वर्षीय मोती ने, जो इन दिनों सोसल मीडिया और इंस्टाग्राम की दुनिया में एलियन स्टार के नाम से प्रसिद्ध हो गया है।
दरअसल मोती के दोनों आंखों के समीप भंवरी (बाल उड़े होने का निशान) का निशान पड़ा हुआ है, जिसके कारण वह शुरू से ही कुछ-कुछ एलियन से मिलती जुलती शक्ल वाला और हॉलीवुड फिल्म अवतार के पोस्टर हीरो जैसा लगता था। हालांकि कई साथी उसे इस बात को लेकर चिढ़ाते भी थे। लेकिन करीब एक साल पहले उसे विडियो पोस्ट और रील्स बनाने की सूझी। क्योंकि उसका भाई पहले से ही यह शोक रखता था। धीरे-धीरे लोगों द्वारा किए जाने वाले कमेंट को लेकर ही उसने अपनी इंस्टा आई “एलियन स्टार’ नाम से बनाई।
इस आईडी में पिछले 7-8 महीने से कॉमेडी के विडियो डाले जा रहे थे। लेकिन हाल ही में स्वतंत्रता दिवस को लेकर डाली गई रील, जिसमें बच्चों का लड्डू के प्रति मोह दिखाया गया है, वायरल हो गई और विश्वभर में करीब 18 करोड़ से ज्यादा बार ये विडियो देखा जा चुका है। इस विडियो की खासियत ये रही कि इसमें कुछ बच्चे लाईन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति ये कहता है कि कल 15 अगस्त को जो बच्चा सबसे अच्छी ड्रेस पहनकर आयेगा, उसे दो लड्डू मिलेंगे।
अगले दिन सब लड़के नॉर्मल ड्रोस में आते हैं लेकिन एलियन स्टार साफा और शेरवानी पहनकर आ जाता है और लड्डू बांटने वाले व्यक्ति के सामने खाली थैली दिखाकर उसमें लड्डू डालने का आग्रह करता है। इस रील ने शोसल मीडिया पर धूम मचा दी और अब मोती के घर काफी सारे शोसल मीडिया इन्फ्लएंसर्स आ रहे हैं और इंटरव्यू कर रहे हैं। चारियां गांव में किसान परिवार में जन्मा यह बच्चा सातवीं कक्षा का विद्यार्थी है, जो गांव की राजकीय स्कूल में अध्ययनरत है।
सहपाठियों ने बताया कि मोती पढ़ाई में अच्छा है और हंसमुख व्यक्तित्व का धनी है। साथ ही हमारे चारियां गांव को एलियन स्टार के गांव के नाम से भी अब लोग जानने लगे हैं। कोलासर के सेवानिवृत फौजी रामनिवास तेतरवाल ने बताया कि यह गांव के लिए काफी गौरव की बात है कि एक नन्हा सा बच्चा आज विश्व प्रसिद्ध हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323419


