महिला ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ:बीकानेर में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
महिला ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ:बीकानेर में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोगासर में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला ने भूलवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद बीकानेर में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोगासर निवासी केसर देवी (53) ने 10 अगस्त को गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने केसर देवी को तत्काल रतनगढ़ के गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में इलाज के दौरान बुधवार रात महिला ने दम तोड़ दिया।
रतनगढ़ पुलिस ने मृतका के पति रामचंद्र की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में महिला की मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323231


