खेतड़ी में पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:चिड़ावा सैनिक कल्याण ऑफिस में हंगामे के दोषी पर कार्रवाई की मांग
खेतड़ी में पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:चिड़ावा सैनिक कल्याण ऑफिस में हंगामे के दोषी पर कार्रवाई की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी में पूर्व सैनिक वेलफेयर समिति ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें चिड़ावा सैनिक कल्याण कार्यालय में हुई कथित घटना के संबंध में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। समिति ने आरोप लगाया है कि इस घटना में पूर्व सैनिकों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और राजकार्य में बाधा डाली गई।
कर्मचारियों, समिति के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट
पूर्व कैप्टन केसर देव ने जानकारी दी कि यह घटना 19 अगस्त को चिड़ावा सैनिक कल्याण कार्यालय में हुई थी। आरोप है कि एक्स सार्जेंट विक्रम सिंह ने कार्यालय में हंगामा किया, जिसके दौरान उपस्थित कर्मचारियों और समिति के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
समिति के अनुसार, आरोपी ने लाठी से सीसीटीवी सहित अन्य उपकरणों को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस कृत्य से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कार्यालय का माहौल असुरक्षित हो गया।
हिंसक या अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं-पूर्व सैनिक
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने अपने ज्ञापन में कहा कि समिति पूर्व सैनिकों के हितों और समाज की सेवा के लिए लगातार कार्यरत है। ऐसे में किसी भी प्रकार का हिंसक या अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। समिति ने चिंता व्यक्त की कि इस घटना से कर्मचारियों के मनोबल और सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
समिति ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित सुरक्षा और प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय सुबेदार मेजर पूर्ण सिंह, सुंदरलाल सैनी, रतिराम सैनी, उम्मेदसिंह, भागचंद, अमरसिंह, जसवंत सिंह, जयराम सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323009


