[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रीको एरिया में लगी भीषण आग:मॉकड्रिल में 27 मिनट की देरी से पहुंची सिविल डिफेंस, ADM-SDM और एम्बुलेंस आए ही नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रीको एरिया में लगी भीषण आग:मॉकड्रिल में 27 मिनट की देरी से पहुंची सिविल डिफेंस, ADM-SDM और एम्बुलेंस आए ही नहीं

रीको एरिया में लगी भीषण आग:मॉकड्रिल में 27 मिनट की देरी से पहुंची सिविल डिफेंस, ADM-SDM और एम्बुलेंस आए ही नहीं

सीकर : सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लग गई। कंट्रोल रूम से यह सूचना मिलने के बाद पुलिस,फायर ब्रिगेड सहित कई टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि सिविल डिफेंस की टीम 27 मिनट देरी से पहुंची। एडीएम,एसडीएम और एंबुलेंस मौके पर आई ही नहीं। दरअसल, आज सीकर में जिला प्रशासन के द्वारा यह मॉकड्रिल की गई थी। जिसमें सभी डिपार्टमेंट का रिस्पांस टाइम चेक किया गया।

फैक्ट्री में आग की मॉकड्रिल करते हुए प्रशासन।
फैक्ट्री में आग की मॉकड्रिल करते हुए प्रशासन।

इस मॉकड्रिल में सीन क्रिएट किया गया कि इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसमें कोई जनहानि भी हो सकती है। 2:05 बजे कंट्रोल रूम में जगदीश नाम के आदमी के द्वारा यह सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर सीकर कलेक्टर आशीष मोदी,एसपी प्रवीण नायक नूनावत सहित पुलिस टीम,फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने 2 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।

आग को कंट्रोल करते हुए दमकल की टीम।
आग को कंट्रोल करते हुए दमकल की टीम।

इस मॉकड्रिक में 10 मिनट के भीतर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दोपहर 2:32 पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इनकी गाड़ी जयपुर रोड पर जाम में फंसी और फिर लोकेशन ढूंढने में देरी लगी। एम्बुलेंस,सीकर एसडीएम और एडीएम मौके पर आए ही नहीं।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद चारों तरफ भीषण धुंआ फैल गया।
फैक्ट्री में आग लगने के बाद चारों तरफ भीषण धुंआ फैल गया।

सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए इस मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगने का सीन क्रिएट किया गया था। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य टीमों का रिस्पांस टाइम चेक करना था। एम्बुलेंस मौके पर नहीं आई। इसके अलावा जिन्हें भी आने में देरी हुई उस पर रिपोर्ट तैयार करके आगे भेजी जाएगी।

मॉकड्रिल के दौरान एडीएम,एसडीएम और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
मॉकड्रिल के दौरान एडीएम,एसडीएम और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

Related Articles