[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-खंडेला ग्रामीण आपणी बस सेवा शुरू:ग्रामीणों ने टोडी माधोपुरा, सागरवा; बुटोली, पलासरा में ड्राइवर-कंडक्टर का किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

सीकर-खंडेला ग्रामीण आपणी बस सेवा शुरू:ग्रामीणों ने टोडी माधोपुरा, सागरवा; बुटोली, पलासरा में ड्राइवर-कंडक्टर का किया स्वागत

सीकर-खंडेला ग्रामीण आपणी बस सेवा शुरू:ग्रामीणों ने टोडी माधोपुरा, सागरवा; बुटोली, पलासरा में ड्राइवर-कंडक्टर का किया स्वागत

रानौली : राजस्थान रोडवेज के अनुबंध पर सीकर से खंडेला रूट पर ग्रामीण आपणी बस सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को यह बस टोडी माधोपुरा, सागरवा, बुटोली और पलासरा गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर का स्वागत किया। बुटोली बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर बस ड्राइवर और कंडक्टर को फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर लंबे समय से रोडवेज बस सेवा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

इस बस सेवा के शुरू होने से स्टूडेंट्स, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। यह बस सीकर से खंडेला के बीच टोडी माधोपुरा, सागरवा, बुटोली और पलासरा सहित कई अन्य गांवों से होकर गुजरेगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नियमित बस सेवा से सीकर और खंडेला आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

इस मौके पर पूर्व सरपंच शीशराम गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि श्रीराम नारनोलिया, पंच मुकेश गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर, हरिपुरा के शीशराम गुर्जर और हेमंत कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने रोडवेज प्रबंधन का धन्यवाद किया और बस सेवा को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।

Related Articles