[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद स्कूल में 15 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म:स्टाफ सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राशि एकत्र कर बांटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद स्कूल में 15 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म:स्टाफ सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राशि एकत्र कर बांटी

जाजोद स्कूल में 15 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क यूनिफॉर्म:स्टाफ सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राशि एकत्र कर बांटी

जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद स्थित राउमावि में बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के 15 छात्रों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। इनमें नवागंतुक और आर्थिक रूप से अक्षम छात्र शामिल थे।

स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि प्रधानाचार्य ने कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने ऐसे जरूरतमंद छात्रों की पहचान की। इसके बाद, स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने मिलकर राशि एकत्रित की और प्रत्येक जरूरतमंद छात्र-छात्रा को एक-एक स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान की।

प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने इस पहल के लिए सभी स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। निःशुल्क यूनिफॉर्म पाकर सभी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर फूलचंद कुड़ी, महेंद्र सिंह खोखर, मुरारीलाल जाट, गजानंद मूंड, सुरेंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवंदा, झाबरमल, बाबूलाल मीणा, हंसा जांगिड़, चंपा कुमारी, अनीता, गुड्डी मीणा, मधु मीणा, राहुल कुमार और मानसिंह सहित कई स्टाफ सदस्य और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related Articles