[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्योतिष एवं समाजसेवा में योगदान के लिए आचार्य अभिमन्यु पाराशर को ‘राजस्थान कोहिनूर अवार्ड-2026’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्योतिष एवं समाजसेवा में योगदान के लिए आचार्य अभिमन्यु पाराशर को ‘राजस्थान कोहिनूर अवार्ड-2026’

15 वर्षों से ज्योतिष, समाजसेवा और ‘बेटी बढ़ाओ’ अभियान से जुड़े हैं पाराशर

शिमला : स्वराज भारत के तत्वावधान में साइंस पार्क सभागार, शास्त्री नगर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में ज्योतिष एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ज्योतिषाचार्य आचार्य अभिमन्यु पाराशर को ‘राजस्थान कोहिनूर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि आचार्य अभिमन्यु पाराशर पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष, समाजसेवा और ‘बेटी बढ़ाओ’ अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। उनकी सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने पर पुलिस अधीक्षक नारनौल दीपक जेवरिया, ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश महाराज, पं. कौशल दत्त शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. पूजा, आचार्य डी.पी. शास्त्री, चेतन प्रकाश दाधीच, गोपाल भाई, राजेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। उन्होंने आयोजकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles