[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड में पुलिस, फ्लैग मार्च निकाल दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश, निकाय चुनाव की घोषणा के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड में पुलिस, फ्लैग मार्च निकाल दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश, निकाय चुनाव की घोषणा के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस

फ्लैग मार्च के साथ अतिक्रमण पर चला चाबुक, काटे चालान, उदयपुरवाटी में पुलिस की 'ए' श्रेणी नाकाबंदी-सीआई रामपाल मीणा ने कस्बेवासियों से की भयमुक्त मतदान की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में बुधवार शाम निकाय चुनाव की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जो निकाय चुनाव तक लगातार जारी रहेगा। चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ते के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पैदल मार्च के दौरान सीआई रामपाल मीणा ने आमजन और मतदाताओं से संवाद करते हुए आगामी निकाय चुनाव में बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

सड़कों पर अतिक्रमण व यातायात पर सख्ती
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाया है। मुख्य रास्तों और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों व आम लोगों को तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, सड़क पर बेतरतीब और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर ही चालान काटे।

रात 8 से 10 बजे तक ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कस्बे में ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की सघन चेकिंग की गई। थानाधिकारी मीणा ने दोहराया कि निकाय चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Related Articles