[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भूमि पूजन और धर्मध्वजा स्थापना के साथ 20 अगस्त से श्री मरूधर महाकुंभ का आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भूमि पूजन और धर्मध्वजा स्थापना के साथ 20 अगस्त से श्री मरूधर महाकुंभ का आगाज

18 से 26 सितंबर तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन, चारों वेदों व 18 पुराणों का होगा मूल पाठ

झुंझुनूं : निकटवर्ती बिबासर धाम में श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा गुलाब गिरी जी महाराज की कृपा, श्री श्री 1008 बालक पीठाधीश्वर महंत श्री कृष्ण गिरी जी महाराज के आशीर्वाद और श्री श्री 108 स्वामी सातम गिरी महाराज के सानिध्य में श्री मरूधर महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ का शुभारंभ 20 अगस्त को भूमि पूजन और धर्मध्वजा स्थापना के साथ होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 8:15 से 10:15 बजे तक जिला कलेक्टर अरुण गर्ग के सानिध्य में होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महाकुंभ में चारों वेदों और 18 पुराणों का मूल पाठ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ 11 कुंडीय महा रुद्रीय यज्ञ, विशाल कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा, रात्रि जागरण और महाभंडारे सहित अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजन स्थल पर विशाल मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

हरिद्वार आश्रम धाम से पहुंचीं दीदी ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य श्री मरूधर महाकुंभ 18 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से वैदिक परंपरा, सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महाकुंभ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77