सुधीर कुमार पाण्डेय बने राष्ट्रीय ब्राह्मण जनशक्ति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष
सुधीर कुमार पाण्डेय बने राष्ट्रीय ब्राह्मण जनशक्ति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राष्ट्रीय ब्राह्मण जनशक्ति मंच द्वारा संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सुधीर कुमार पाण्डेय को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रविश पाण्डेय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में इस आशय की घोषणा की गई। नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि सुधीर कुमार पाण्डेय के अनुभव, कर्मठता, समाज के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को विश्वास है कि पाण्डेय अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय ब्राह्मण जनशक्ति मंच का उद्देश्य समाज में एकता, सम्मान और संगठन को बढ़ावा देना है। संगठन द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाता रहा है इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुधीर कुमार पाण्डेय को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2320995


