सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट और अवैध कट सुधारें : सुराणा
सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट और अवैध कट सुधारें : सुराणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति और एनकोर्ड की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट, क्षतिग्रस्त सड़कों, अवैध कट, संकेतक और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा कर समयबद्ध सुधार करने को कहा।
कलक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर रोकथाम के उपाय किए जाएं और हादसे के बाद त्वरित सहायता व बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा सहित यातायात नियमों की पालना पर जोर दिया तथा उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में एनकोर्ड की गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। कलक्टर ने मादक पदार्थों की रोकथाम, निगरानी और जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320973


