[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोरी सोहनपुरा में सड़क किनारे बिजली पोल हटाने की मांग:10 दिन पहले पोल गिरने से घायल हुआ था युवक, ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

खोरी सोहनपुरा में सड़क किनारे बिजली पोल हटाने की मांग:10 दिन पहले पोल गिरने से घायल हुआ था युवक, ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

खोरी सोहनपुरा में सड़क किनारे बिजली पोल हटाने की मांग:10 दिन पहले पोल गिरने से घायल हुआ था युवक, ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

पाटन : पाटन-डाबला सड़क मार्ग पर खोरी और सोहनपुरा गांवों के पास सड़क किनारे लगाए जा रहे बिजली के पोल को हटाने की मांग की गई है। डॉक्टर अंबेडकर सेवादल संस्था के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप खोरी के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीकर एडीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर पोल लगाए जाने से गाड़ियों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

10 दिन पहले गिरा था पोल, एक घायल हुआ था

उन्होंने ये भी बताया कि दस दिन पहले ही एक पोल अचानक गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना के बावजूद पोल लगाने का काम जारी है।

एडीएम बोले- एक टीम मौकके पर भेजी जाएगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ने ग्रामीणों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और नियमानुसार अवैध पाए जाने वाले खंभों को तुरंत हटवाया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों ने कहा- वे इस मुद्दे पर कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पोल लगाने का काम नहीं रोका गया और अवैध पोल नहीं हटाए गए, तो वे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाएंगे।

Related Articles