[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:मंगला कॉलोनी में दबिश देकर पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:मंगला कॉलोनी में दबिश देकर पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

चूरू में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:मंगला कॉलोनी में दबिश देकर पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

चूरू : चूरू में सदर थाना पुलिस ने डीएसटी (जिला विशेष टीम) के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगला कॉलोनी में दबिश दी। यहां सिरसला निवासी बजरंगलाल नायक, जो वर्तमान में मंगला कॉलोनी में रहता है, उसके पास से बिना लाइसेंस की .32 बोर की एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने बजरंगलाल नायक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से लाया था और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई में डीएसटी के कॉन्स्टेबल सरजीत सिंह और नवीन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles